मैनपुरी। लंबित चल रहे पुराने मुकदमे तीन महीने में निस्तारित किए जाएंगे। हर अदालत में लंबित चल रहे 25 पुराने मुकदमे सूचीबद्ध करके जिला जज कार्यालय में भेजे गए हैं। एक्शन प्लान के तहत इन मुकदमों को निस्तारित कराने की कार्य योजना बनाई है।
शासन ने लंबित चल रहे पुराने मुकदमों को तीन महीने में निस्तारित कराने को कहा है। इसके तहत सभी न्यायालयों में लंबित चल रहे 25 प्राचीनतम मुकदमे सूचीबद्ध करके जिला जज के कार्यालय में भेजे गए हैं। बुधवार को दीवानी परिसर स्थित डीजीसी कक्ष में डीजीसी फौजदारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने एक्शन प्लान के तहत बैठक की। डीजीसी ने कहा कि सूचीबद्ध किए गए पुराने फौजदारी के मुकदमों में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए अभियोजन की प्रभावी पैरवी करें। इन मुकदमों में हर हाल में समय से गवाही कराई जाए। सरकारी गवाहों की गवाही के लिए नोटिस भिजवाए जाएं। अपराधी को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी करें। बैठक में एडीजीसी अभिषेक गुप्ता, शैलेंद्री राजपूत, एमपी ङ्क्षसह चौहान, मनोज वर्मा, विपिन चतुर्वेदी, मुकुल रायजादा, पुष्पेंद्र चौहान, संजीव कुमार चौहान, पुष्पेंद्र दुबे, विश्वजीत राठौर मौजूद रहे।