2017 में हुई करोड़ों रुपये की हुई तेल चोरी
तेल चोरी का यह पहला मामला नहीं है। फरवरी-2017 में भी थाना हाइवे क्षेत्र में जालंधर की पाइप लाइन में सेंध लगाकर करोड़ों रुपये की तेल चोरी को अंजाम दिया था। खुलासा होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तेल माफिया मनोज गोयल और उसके गुर्गों को पकड़कर जेल भी भेजा था। चोरी किए गए तेल को तेल माफिया ने बड़े ही इत्मीनान से अपने पेट्रोल पंपों और गुर्गों के पेट्रोल पंपों पर खपाया था। एक बार फिर छाता में हुई तेल चोरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एसपी देहात श्रीशचंद का कहना है कि मुकदमा दर्ज हो गया है। तेल माफिया की पहचान करके रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही तेल माफिया पर शिकंजा कसते हुए हैं तेल चोरी में लिप्त लोगों को पकड़ा जाएगा।
तीन से चार हजार लीटर तेल हुआ चोरी
कोतवाल छाता रवि त्यागी में बताया कि गांव रनवारी में सेंध लगाकर तीन से चार हजार लीटर की चोरी हुई है। हालांकि रिफाइनरी का इंडियन ऑयल फिलहाल कुछ नहीं बता रहा। जल्द ही इसमें लिप्त तेल चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
#LadengeCoronaSe: सतर्कता ही नहीं, दूसरों की भी चिंता कर रहे, कॉलोनीवासी करते हैं गाइड लाइन का पालन
मैनपुरी में अमानवीयता: मोबाइल चोरी के शक में युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई, रहम की भीख मांगता रहा, लोग वीडियो बनाते रहे