फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अधिकारी शिक्षकों के काम के साथ समस्याओं पर भी दें ध्यान

Tue, 31 Dec 2024 04:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- अनुसूचित जाति जनजाति बेसिक शिक्षक एसोसिएशन की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति बेसिक शिक्षक एसोसिएशन की जिला कार्य समिति की बैठक मंगलवार को जिला संगठन मंत्री के आवास पर आयोजित हुई है। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। आगामी वर्ष की कार्ययोजना भी तैयार की गई। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कहा कि अधिकारी शिक्षकों से काम के साथ उनकी समस्याओं के निस्तारण पर भी ध्यान दें।
जिला मंत्री प्रदीप चक ने कहा कि तमाम शिक्षकों का वेतन भूलवश उपस्थिति लॉक न होने के कारण रोक दिया गया है। उन्होंने मांग की कि अधिकारी सभी शिक्षकों का रोका गया वेतन दिलाने और एरियर के भुगतान की कार्रवाई करें। महेंद्र सिंह भारती ने कहा कि विद्यालयों में अराजक तत्वों के अनावश्यक प्रवेश पर रोक लगाई जाए। बैठक में आगामी वर्ष के लिए संगठनात्मक चर्चा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर धर्मवीर सिंह, रूप किशोर सिंह, शैलेश कुमार, विनोद कुमार मधुकर, विजेंद्र सिंह, विनीत देवी, हरेंद्र उर्फ नीलू, प्रदीप कुमार, गिर्राज सिंह, पूजा, अमिता सिंह, मीना, शशी, मधु सिंह, संगीता, विजय कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें