आगरा जिले के श्रमिकों को खाते में जमा धनराशि की जानकारी के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है। वे अपने क्षेत्र से संबंधित अधिकारी को उनके मोबाइल नंबर पर कुछ सूचनाएं देकर खाते की जानकारी ले सकते हैं।
अधिकारियों के मोबाइल नंबर क्षेत्रवार जारी कर दिए गए हैं। श्रमिकों को अपने क्षेत्र के अधिकारी के पास श्रमिक कार्ड, बैंक पास बुक की फोटो भेजनी है। इसे व्हाट्स एप के माध्यम से भेज सकते हैं। लॉकडाउन के कारण प्रशासन ने यह व्यवस्था की है।