फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों का सम्मान गिरा तो नपेंगे अधिकारी, उप मुख्यमंत्री ने दी डीएम-एसएसपी को दी सीख

Sat, 15 Sep 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विधायक और भाजपाइयों के मान-सम्मान में कोई हिमाकत हुई तो नाप दिए जाओगे। यह तेवर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा के दिग्गत नेताओं के सामने डीएम और एसएसपी को दिखाए। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने जिले के दोनों आला अफसरों से साफ कहा कि आखिर विधायक को थाने पर धरना देने की नौबत क्यों आई। थाने पर धरना दे रहे विधायक के पास इतनी देर से आप क्यों पहुंचे। उप मुख्यमंत्री के तेवर देख हर कोई सकते में दिखा। उप मुख्यमंत्री ने दोनों आला अफसरों से स्पष्ट कह दिया कि किसी भी कीमत पर विधायक हो या फिर भाजपाई का सम्मान नहीं गिरने देंगे। इसके लिए आगे से इसका ख्याल रखा जाए। अगर ऐसा हुआ तो उस अफसर का नपना तय है। 

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आला अफसरों को दी गई सीख की गूंज भाजपाइयों के कानों पर पहुंची तो हर किसी के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। हर भाजपाई यह कहता दिखा कि चलो कोई तो उनके सम्मान में आला अफसरों का कहने वाला आया। अमर उजाला से दबे जुबां तो दिग्गज नेताओं ने भी उप मुख्यमंत्री की आला अफसरों से कही बातें स्वीकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें