फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों को भी तवज्जो नहीं दे रहे अफसर

Sun, 18 Aug 2019 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
जनसुनवाई पोर्टल
विज्ञापन
मथुरा जिले में आम लोगों की समस्या का त्वरित समाधान कराने के लिए सरकार की अधिकांश पहल अप्रभावी साबित हो रही है। संपूर्ण समाधान दिवस हो या फिर थाना दिवस में पहुंचने के बाद भी लोगों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। यहां तक कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत के निराकरण भी लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री के आदेश के अनुपालन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जनपद स्तर पर समीक्षा की गई। इसमें सात अफसरों ने एकीकरण शिकायत निस्तारण प्रणाली के दौरान एक माह से अधिक समय तक दर्ज ऑन लाइन शिकायतों का निस्तारण नहीं किया। 

इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि और विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। इसमें सभी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण नहीं किया था। 
विज्ञापन


इनके खिलाफ हुई कार्रवाई

गौरव माहेश्वरी- पूर्ति निरीक्षक छाता, अवधेश कुमार- निरीक्षक कोतवाली, डॉ. गिरेंद्र- प्रभारी चिकित्साधिकारी नंदगांव, मोहन प्रकाश उपाध्याय- पूर्ति निरीक्षक गोवर्धन, सर्वेश कुमार- सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी बलदेव, उमादेवी- नगर शिक्षाधिकारी मथुरा व जाकिर हुसैन- सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी राया के खिलाफ कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें