फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में उफान बरकरार, खेतों के नजदीक पानी

विज्ञापन
कासगंज में गांव गठौरा के समीप पहुंचा गंगा का पानी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बैराजों से छोड़े जा रहे हजारों क्यूसेक पानी से गंगा नदी में लो फ्लड के हालात हैं। पानी में उफान बरकरार है। प्रतिदिन गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। ग्राम निगरानी समितियों कि सक्रियता सिंचाई विभाग ने बढ़ा दी है।
विज्ञापन

गंगानदी में बढ़ते जलस्तर से पानी अब खेतों के नजदीक तक पहुंच चुका है। गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों को चिंता सता रही है। बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से कछला पर गंगा में उफान बढ़ता जा रहा है। यदि इसी तरह पानी छोड़ा जाता रहा तो जल्द ही पानी फसली भूमि में घुस जाएगा। सिंचाई विभाग भी बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंतित है। गंगा की धार भी काफी तेज है। पड़ोसी जिला बदायूं और कासगंज के अफसर आपसी सामंजस्य बनाकर बाढ़ से निपटने में जुटे हैं। कछला गंगा नदी में बीते 24 घंटों में पानी 5 सेंटीमीटर और बढ़ गया है।
गंगा का जलस्तर-
- 82267 क्यूसेक पानी हरिद्वार से छोड़ा गया।
- 77203 क्यूसेक पानी बिजनौर से छोड़ा गया।
- 112285 क्यूसेक पानी नरौरा से छोड़ा गया।
- 163.55 मीटर के निशान पर कछला पुल पर जलस्तर।
रिकहरा बांध से टकराया पानी
कासगंज। गंगानदी का पानी रिकहरा बांध तक पहुंच गया है। इस बांध के नजदीक गांव गठौरा में पानी पहुंचने की आशंका है। गठौरा के ग्रामीण आशंका को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
- पानी बढ़ रहा है, लेकिन बाढ़ से किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। बैराजों से अभी हजारों क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। - संजय शर्मा, बाढ़ प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें