फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासकीय योजनाओं के संचालन में बैंकर्स पूर्ण रूचि लेकर करें कार्य -सीडीओ

विज्ञापन
कासगंज के विकास भवन में बैंकर्स की बैठक करते सीडीओ - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने कहा कि जनपद के व्यवसायिक एवं औद्योगिक विकास में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शासकीय योजनाओं के संचालन में बैंकर्स पूर्ण रूचि लेकर कार्य करें। पात्रों को समय से नियमानुसार उदारतापूर्वक ऋण वितरित करें। ऋण पत्रावलियों को अनावश्यक लंबित न रखा जाए। स्वयं सहायता समूहों को एवं अन्य स्वरोजगार योजनाओं के लिये प्राथमिकता से ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाएं।
विज्ञापन

सीडीओ विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक-नावार्ड द्वारा प्रायोजित बैंकर्स जागरूकता कार्यशाला में बोल रहे थे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विभागीय अधिकारी ऋण पत्रावलियां भेजते समय ध्यान रखे। मनरेगा में आधार बेस पेमेंट को बढ़ावा दिया जाए, इसमें बैंक सहयोग करें।
उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डीडीएम नाबार्ड आशुतोष आनंद, बीएसए अंजलि अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए रामायण सिंह यादव, जिला प्रबंधक लीड बैंक महेश प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी सुमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें