फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का आगरा दौराः समीक्षा बैठक में छूटे अधिकारियों के पसीने

Sun, 07 May 2017 06:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अागरा में सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ के पहले दौरे में आगरा के अफसर सीएम की कार्यशैली को भांप नहीं पाए। जल्दबा‌जी में की गई तैयारियों की पोल खुल गई। इसके बाद शुरू हुई समीक्षा बैठक ने अधिकारियों के पसीने छुड़ा ‌दिए। सीएम के कार्यक्रम में जिस मी‌‌टिंग का समय दो घंटे निर्धारित था वह करीब चार घंटे तक चलने की संभावना है। 
विज्ञापन


दरअसल सीएम को जिस गांव से स्वछता अभियान की शुरुआत करनी थी वहां पहले से ही बहुत समस्याएं थीं। गांव उर्खरा में सड़क बनी थीं न सफाई थी। अधिकारियों ने रातों रात सड़क बनवाई लेकिन सुबह से गांव की महिलाएं विरोध प्रदर्शन पर उतर आईं। हंगामा होने लगा। सीएम के गांव में आने पर भी लोग शांत नहीं हुए। वहीं गांव में नालियां सड़क पर बहती देख सीएम का पारा हाई हो गया। डीएम से बोले योगी क्या से गंदगी देखने आया है। 

गांव उर्खरा में पेयजल सप्लाई न होने पर सीएम योगी ने डीएम से सवाल किया। इस पर डीएम गौरव दयाल कुछ नहीं कह पाए। नतीजा यह हुआ कि सीएम ने यहां स्वच्छता अभियान में भाग ही नहीं लिया। प्रशासन की ओर से मंगाई गईं 15 झाड़ृ रखी रह गईं। 
विज्ञापन


इससे पहले एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में मरीजों ने अस्पताल में दवा न मिलने की शिकायत सीएम से की। वहीं ताज कॉरिडोर के निरीक्षण के दौरान सीएम ने यमुना में गिरते नालों पर नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए।

इसके बाद सर्किट हाउस में मैराथन मीटिंग का दौर शुरु हुआ। अधिकारी जिस मीटिंग को दो घंटे का समझ रहे थे वो करीब चार घंटे तक चलने की संभावना है। मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सीएम अपना कार्यक्रम ही बदल दिया। उन्हें पांच बजे दिल्ली के लिए निकलना था। छह बजे तक मी‌टिंग ही चलती रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें