फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: 400 विद्यालय,  100 दिन का समय,  यूपी सरकार के इस फरमान से छूटे अधिकारियों के पसीने   

Sun, 15 May 2022 02:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

परिषदीय विद्यालयों में बिजली कनेक्शन के लिए यूपी सरकार की ओर से फरमान जारी हुआ कि 100 दिन के अंदर सभी विद्यालयों में बिजली के कनेक्शन हो जाएं। अब अधिकारियों के आगे बड़ी समस्या ये है कि तीन साल में जो काम नहीं हो पाया, अब तीन माह के समय में कैसे होगा।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के परिषदीय विद्यालयों में विद्युतीकरण का कार्य वर्ष 2019 से चल रहा है जो अब तक पूरा नहीं हो सका। अब सरकार का फरमान आया है कि तीन महीने में शेष विद्यालयों का विद्युतीकरण कराया जाए। करीब 400 विद्यालयों में अब तक कनेक्शन नहीं हैं, ऐसे में विभाग के लिए यह बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन


जिले में 1691 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 1361 प्राथमिक और 330 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में वर्ष 2019 से विद्युत सप्लाई सुचारु कराने की पहल की जा रही है। तीन वर्षों में करीब 1300 विद्यालयों में ही बिजली पहुंच सकी है। अभी भी करीब 400 विद्यालय ऐसे हैं जहां पर विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। 

सभी विभाग जुट गए काम में 

अब शासन की ओर से मुख्यमंत्री के 100 दिवस के कार्यक्रम में विद्यालयों के विद्युतीकरण को शामिल किया गया है, जिसके तहत सभी विद्यालयों में तीन माह में ही बिजली चालू करने के आदेश आए हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग के साथ ही अन्य विभाग इस काम पर जुट गए हैं। 

जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक 

बीएसए संजय सिंह ने बताया कि बिजली से वंचित रहे विद्यालयों में आपूर्ति सुचारु कराने के लिए जिलाधिकारी के साथ बैठक हो चुकी है। इस बैठक में अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे थे। 100 दिवस के कार्यक्रम में शेष बचे 400 विद्यालयों में बिजली संचालित कराने पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें