फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नींद से जागे अधिकारी, गांव पहुंचकर कराई सफाई, बांटी दवाई

Mon, 04 Nov 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। गांव भड़पुरा में व्याप्त भीषण गंदगी के कारण गांव में संक्रामक रोग फैल गया है। हर घर में बुखार, डेंगू, मलेरिया के मरीज हैं। इनका उपचार निजी अस्पताल सहित आगरा व अलीगढ़ में भी चल रहा है। बीमारियां फैलने के बाद अधिकारी नींद से जाग गए। सोमवार को गांव में अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाकर सफाई कराई गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छर रोधी दवाओं के छिड़काव के साथ दवाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन

गांव भड़पुरा में बीते एक माह से सफाई कार्य नहीं होने के कारण नारकीय हालात थे। नालियां चोक थीं, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे थे। इसके चलते गांव में मच्छर जनित संक्रामक रोग मलेरिया, डेंगू ने बुरी तरह पैर पसार लिए थे। बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित थे।
समाचार प्रकाशित होने के साथ ही जिम्मेदार विभाग सोमवार को सक्रिय हो गए। ग्राम पंचायत द्वारा गांव में अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाकर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांव में जमा गंदगी कूड़ा गाड़ियों में भरकर गांव के बाहर फिंकवाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक गली में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन

चिकित्सा शिविर में 95 मरीजों का परीक्षण किया गया। 18 मरीजों के रक्त की जांच कराई गई। रविवार को भी चिकित्सा टीम ने 85 मरीजों का परीक्षण व 66 मरीजों के रक्त की स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी थी। चिकित्सा टीम में डाॅ. प्रवीन कुमार, डाॅ. प्रभाकर, डाॅ. गुलजार, फार्मासिस्ट राजकुमार, मनवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें