फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स ने 3-0 से जीती शृंखला

Sun, 08 Feb 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स
विज्ञापन
आगरा। ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स और आगरा लीजेंड्स के बीच खेली गई तीन मैचों की शृंखला शनिवार को ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स ने 3-0 से जीत ली।
विज्ञापन

अनेक सिंह स्टेडियम, कुबेरपुर पर खेले गए तीसरे व अंतिम मैच में आगरा लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 4 विकेट पर 241 रन बनाए। स्वप्निल सिंह ने 126 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। अजय कदम ने 62 रन बनाए। केनी गिरधारी ने 2, फिल वियर और हफीज मोहम्मद ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स ने 25.1 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बनाकर मैच जीत लिया। टॉम रॉबर्टसन ने 65, केनी गिरधारी ने 68 रन बनाए। जिम मॉरिसन 56 रन बनाकर नाबाद रहे। केनी गिरधारी को मैन ऑफ द मैच और स्वप्निल सिंह को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायरिंग अतुल सोलंकी व वकार अहमद और कमेंट्री देव पांडे ने की। इस मौके पर वेटरन्स क्रिकेट इंडिया फाउंडेशन के निदेशक संजय रंजन सिंह और नार्थ जोन प्रभारी संजीव सेठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें