फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद आपत्तिजनक स्टेटस लगाया, पुलिस हिरासत में दो छात्र

Thu, 09 Apr 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुबेरपुर(आगरा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में दो छात्रों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने अपनी ओर से प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद की गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के रहनकलां में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। पुलिस के अनुसार, कुबेरपुर के नगला हरिकेशी निवासी अवधेश यादव ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर आपत्तिजनक स्टेटस लगाया था। इस स्टेटस में अवधेश के चचेरे भाई लोकेश की फोटो थी और टिप्पणी आपत्तिजनक थी। यह पोस्ट जल्द ही वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आईडी की पहचान की और अवधेश के घर पहुंची।
तब तक स्टेटस हटा दिया गया था, लेकिन पुलिस को स्क्रीनशॉट मिल गए थे। लोकेश से पूछताछ के बाद बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र अवधेश को पकड़ा गया। लोकेश बारहवीं का छात्र है और उसे स्टेटस की जानकारी नहीं थी। हालांकि उससे भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें