फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक के प्रचार में डाक्टर ने लगा दिए ऐसे पोस्टर, हो गया बवाल

Fri, 29 Dec 2017 09:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
यौन रोगों का इलाज करने वाले एक चिकित्सक ने कासगंज में अपने क्लीनिक के प्रचार के लिए पोस्टर बनवाए। इन पोस्टरों को डाक्टर ने एक फोटो स्टूडियो के साइन बोर्ड पर चस्पा करा दिया। देखते ही देखते ये पोस्टर शहर में चर्चा का विषय बन गए। फोटो स्टूडियो के मालिक को जब पता चला तो उन्होंने आपत्ति जताई। 
विज्ञापन


स्टूडियो स्वामी ने चिकित्सक के मोबाइल पर पूरे मामले की शिकायत की। आरोप है कि इस पर चिकित्सक अभद्रता पर उतर आया। मामले में चिकित्सक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

बता दें कि अविनाश माहेश्वरी पुत्र सुरेंद्र कुमार माहेश्वरी का कासगंज के लक्ष्मीगंज में फोटो स्टूडियो है। यहां पर डा. देव ने यौन रोगों के निदान संबंधी पोस्टर स्टूडियो के साइन बोर्ड पर चस्पा करा दिए। 
विज्ञापन


जब अविनाश दुकान खोलने पहुंचे तो पोस्टर देख उन्होंने डा. देव के मोबाइल पर फोन कर आपत्ति जताई। आरोप है कि चिकित्सक ने अभद्रता कर दी। अविनाश की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें