फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संबंध बनाने की मना करने पर आपत्तिजनक फोटो किए वायरल

Mon, 10 Feb 2025 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र की रहने वाली महिला को गांव के रहने वाले शोहदे परेशान कर रहे हैं। संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं, जब मना किया तो पति के साथ अश्लील फोटो वीडियो वायरल कर दिया। सोमवार को पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

एसपी को शिकायत देने आई महिला ने बताया कि गांव के ही रहने वाले कुछ युवकों ने उनके व पति की कुछ अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। इसके बाद कहा कि हमारे साथ संबंध बनाओ, नहीं तो वह फोटो वीडियो वायरल कर देंगे। जब महिला ने मना किया तो आरोपी ने पति के साथ गाली गलौज की, उनके अश्लील फोटो वीडियो वायरल कर दिए। जब पति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी तमंचा की बट से पिटाई की।
महिला ने आरोप लगाया कि जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो गांव में नहीं रहने देंगे। जब वह थाने शिकायत करने गईं तो वहां एक आरक्षी ने गाली गलौज करते हुए भगा दिया। उनकी शिकायत भी दर्ज नहीं की गई। एसपी ने महिला की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें