फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा को ताज ले जाने के लिए तैयार हो रही बैटरी बस

Fri, 09 Jan 2015 02:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा आगरा आगमन के दौरान बैटरी बस से ताजमहल देखने जा सकते हैं। हालांकि उनका कार्यक्रम फाइनल नहीं है, लेकिन आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने उनके संभावित कार्यक्रम को देखते हुए बैटरी बसों की हालत सुधारना शुरू कर दिया है। बैटरी बसों की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली परेड में शामिल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा 27 जनवरी को आगरा आ सकते हैं। आधिकारिक तौर से उनके इस कार्यक्रम की घोषणा नहीं है। लेकिन ओबामा के हाई सिक्योरिटी बंदोबस्त को देखते हुए एडीए ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि ताजमहल तक सिर्फ विशेष पास धारक वाले वाहनों को ही जाने की अनुमति है। ऐसे में हो सकता है कि ओबामा हवाई अड्डे से अपनी विशेष कार से होटल अमर विलास पहुंचे। इसके बाद वह और उनका प्रतिनिधिमंडल बैटरी बस से ताज तक जाए। ऐसे में बैटरी बसें कहीं रास्ते में धोखा न जाएं, इसको लेकर इनकी मरम्मत शुरू कर दी है।

सूत्रों की मानें तो प्रोटोकॉल से सूचना आने के बाद ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बता दें कि अब तक जितने भी राष्ट्राध्यक्ष ताजमहल देखने आए हैं, वह शिल्पग्राम से बैटरी बस से ही ताजमहल देखने गए हैं। एक दशक पूर्व ताजमहल देखने आए तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिटंन भी ताजमहल तक बैटरी बस से ही पहुंचे थे। एटीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के आगमन के संबंध में आधिकारिक निर्देश नहीं मिले हैं। वहीं, उनके संभावित दौरे के मद्देनजर आगरा जोन में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस और रक्षा एजेंसियां लगातार सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें