तांडव वेब सीरीज पर प्रतिबंधित किए जाने की मांग
कासगंज। हिंदू जागरण मंच के द्वारा तांडव वेब सीरीज पर प्रतिबंधित लगाए जाने की मांग की है। प्रधानमंत्री को उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। मंच के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि वेब सीरीज में हिंदू देवताओं का अपनाया दर्शाया गया है। इससे सामाजिक समरसता बिगड़ सकता हैं। इस तरह की वेब सीरीज पर प्रतिबंध लगना चाहिए। वहीं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री डोरीलाल, युवा जिला अध्यक्ष रजनीश वार्ष्णेय, युवा महामंत्री आकाश पंडित आदि मौजूद रहे।
इतिहास में वीरता के लिए अमर रहेंगे महाराणा प्रताप : कौशलेंद्र
कासगंज। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष के आवास पर महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि मनाई गई। इसमें उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर करणी सेना ने तांडव वेब सीरीज पर बैन लगाए जाने की मांग की गई।
करणी सेना के जिलाध्यक्ष कुंवर कौशलेंद्र सोलंकी ने कहा कि महाराणा प्रताप वीरता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जब मुगल अपने को सबसे ताकतवर समझ रहे थे, तब महारणा ने उनका भ्रम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि करणी सेना वेब सीरीज तांडव का विरोध करती है। बॉलीवुड बीते वर्षों से लगातार देवी देवताओं का अपमान करके सनातन संस्कृति की भावनाओं को आहत कर रहा है। करणी सेना केंद्र सरकार से मांग करती है कि तांडव वेब सीरीज को बैन कर दिया जाए ताकि सामाजिक द्वेष न फैले। इस दौरान संयोजक शुभम पुंढीर, महामंत्री सोमेश चौहान, सदस्यता प्रभारी शिवकुमार सोलंकी, कुंवर विश्वेंद्र सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, ऋषभ चौहान, दिनेश कुमार आदि क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।
कासगंज में महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि मनाते करणीसेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता- फोटो : KASGANJ