फोटो23पटियाली के न्याय पंचायत मूंढा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। स्रोत
कासगंज। पटियाली विकास खंड स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में न्याय पंचायत मूढा के कंपोजिट विद्यालय रायपुर पुरोहित की टीम ओवर ऑल चैंपियन चुनी गई। विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
टीम इंचार्ज गौरव देव और चरन सिंह के नेतृत्व में प्राथमिक बालिका वर्ग में खो खो, कबड्डी,100, 200 तथा 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में अव्वल रहते हुए चैंपियनशिप जीती। विजेताओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी पटियाली राजकुमार ने पुरस्कार तथा मैडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान चंद्रदेव दीक्षित, प्रदीप यादव, राजेश द्विवेदी, जितेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, विष्णु शर्मा, शिवम बघेल आदि मौजूद रहे। संवाद