फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चाइल्ड केयर आईसीयू की बढ़ाई जाएगी संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां की हैं। अब तक दस बैड का चाइल्ड केयर आईसीयू तैयार किया गया था, अब इसकी संख्या बढ़ाकर 20 की जा रही है। प्रतिदिन तैयारियों की मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

चाइल्ड केयर आईसीयू जिला अस्पताल में पहले ही तैयार किया जा चुका है। अब दस बैड का चाइल्ड केयर आईसीयू एक और तैयार किया जा रहा है। यह आईसीयू गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनाया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसपी सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सोरों अस्पताल के हर बैड को ऑक्सीजन की तैयारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों में अब तक सिर्फ सिलिंडर के माध्यम से ही ऑक्सीजन की व्यवस्था थी, अब सेंट्रल ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है। सोरों के चिकित्साधीक्षक डा. हरीश कुमार ने बताया कि सेंट्रल ऑक्सीजन की पाइपलाइन तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

- तीसरी लहर से निपटने के लिए जिले में बीस बैड का चाइल्डकेयर आईसीयू तैयार होगा। दस बैड का आईसीयू जिला अस्पताल में तैयार किया जा चुका है। दस बैड का गंजडुंडवारा में तैयार किया जा रहा है।- डा. अनिल कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें