चीफ प्रॉक्टर ने मामला शांत कराया। चीफ प्रॉक्टर ने प्रदर्शन करने वाले छात्र नेताओं को नोटिस देकर भविष्य में ऐसी गलती करने पर प्रवेश निरस्त करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बिलाल अहमद, अंकुश गौतम, कुलदीप दीक्षित, सीपी ठाकुर, नितिन प्रसाद, ललित त्यागी शामिल रहे।
चीफ प्रॉक्टर मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि पांच छात्र नेताओं को कुलपति से मिलने के लिए कहा था, लेकिन ये सभी लोग जाने के लिए जिद करने लगे, जब कुलपति ज्ञापन लेने के लिए आए तो अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए कुलपति से धक्का-मुक्की करने लगे। इन सभी को चेतावनी दी गई है।
एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव सतीश सिकरवार ने कहा कि ढाई घंटे से धरना दे रहे थे, लेकिन कुलपति छात्रों से बिना मिले पीछे के गेट से चले गए। वह लौटकर आए तो ज्ञापन देने लगे, मांग पूरी न करने पर दीवारों पर काले अक्षरों में नाम लिखने की बात कहने पर कुलपति भड़क गए, सुरक्षा गार्ड ने छात्र नेताओं से धक्का-मुक्की भी की है।