एनआरआई पति ने भारत में व्यापार करने के लिए पत्नी को दिल्ली भेजा। एयरपोर्ट पर ससुराल से कोई लेने नहीं पहुंचा तो विवाहिता ने अपने भाई को बुलाया। उसके साथ ससुराल पहुंची। वहां सास-ससुर ने बिना लग्जरी कार के घर में प्रवेश देने से मना कर दिया। पति भी विदेश से वापस नहीं आया। बहू ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पति जर्मनी में मल्टीनेशनल कंपनी में करता है नौकरी
बालाजीपुरम जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की शिवांगी ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी 2020 को उनकी शादी प्रतापनगर निवासी शशांक गोयल के साथ हुई थी। पति जर्मनी में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं। शादी के कुछ दिनों बाद विदेश चले गए। ससुराल में ससुर रवींद्र अग्रवाल, सास सुनीता अतिरिक्त दहेज में लग्जरी कार की मांग करने लगे। पिता ने शादी में 40 लाख रुपये खर्च किए थे। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करने लगे।
ये भी पढ़ें - रक्त स्वाभिमान रैली: गढ़ी रामी में हाईवे की दुकानें बंद...बुलडोजर जब्त, हर रास्ते पर लगे बैरियर; पुलिस अलर्ट