13एमएनपी-32-भोगांव थाने का निरीक्षण करते एसपी
- फोटो : MAINPURI
भोगांव (मैनपुरी)। एसपी अजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार को थाना हवालात का निरीक्षण किया। खराब हालत देख नाराजगी जताई। हवालात में माचिस की तीलियां और बीड़ी के टुकड़े पड़े थे। लापरवाही पर हेड मुहर्रिर को निलंबित कर दिया। वहीं इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया।
एसपी अजय कुमार पांडेय करीब डेढ़ बजे भोगांव थाना का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। एसपी ने सीधे बंदीगृह का निरीक्षण किया। हवालात की दयनीय स्थिति देख नाराजगी जताई। वहां पर सामान बिखराब पड़ा था गंदगी जमा थी और हवालात में बीड़ी के कई टुकड़े पड़े हुए थे, वहीं माचिस की तीलियां भी पड़ी थीं। एसपी ने तुरंत ही हेड मुहर्रिर कप्तान सिंह को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई। हेड मुहर्रिर को निलंबित कर दिया और इंस्पेक्टर पहुप सिंह से स्पष्टीकरण मांगा।