फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अब एक क्लिक में डाउनलोड कर सकेंगे डिग्री और मार्कशीट

Sun, 19 Oct 2025 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 की स्नातक व स्नातकोत्तर की करीब 72 हजार डिग्रियां और इतनी ही मार्कशीटें डिजिलॉकर पर अपलोड कर दी हैं। अब विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि वे एक क्लिक में अपनी डिग्री और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही अपनी लॉगइन आईडी से कभी भी एक्सेस कर सकेंगे। पहले भी डिजिलॉकर पर उपाधियां अपलोड की गईं थीं और उसका फायदा भी छात्रों को हुआ।
विज्ञापन



पहले विद्यार्थियों को डिग्री और मार्कशीट हासिल करने के लिए कई बार विश्वविद्यालय जाना पड़ता था, जिसमें काफी समय लगता था। अब यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल कर दी गई, जिससे पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ी हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि यह कदम शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा प्रयास है।

पूर्व के सत्रों की डिग्रियां और मार्कशीटें भी डिजिलॉकर पर अपलोड की जा चुकी हैं। इस कड़ी में अब 2024-25 सत्र के सभी स्नातक विद्यार्थियों के दस्तावेज भी ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए हैं। डिजिलॉकर के माध्यम से छात्रों को दस्तावेजों की सुरक्षित और तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इससे समय की बचत होगी और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे प्राप्त कर सकेंगे डिग्री और मार्कशीट

- वेबसाइड www.digilocker.gov.in या डिजिलॉकर एप पर जाकर अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगइन करें।
- एजुकेशन डॉक्यूमेंट सेक्शन खोलें: यहां आपको Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra का विकल्प दिखाई देगा
3. सत्र और कोर्स चुनें और कोर्स से संबंधित जानकारी भरें
4. डॉक्यूमेंट एक्सेस करें
5. दस्तावेज को पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं


डिजिलाॅकर के फायदे
-विश्वविद्यालय जाने की जरूरत नही
-दस्तावेज हमेशा सुरक्षित और प्रमाणिक
- कहीं भी, कभी भी एक्सेस की सुविधा
-जॉब, एडमिशन या वेरिफिकेशन में तुरंत उपयोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें