फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल बाद जागा प्यार: एक तकरार ने पति-पत्नी को कर दिया था अलग, अब दोनों रहेंगे साथ-साथ; ऐसे बनी बात

Fri, 01 Sep 2023 09:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

शादी के बाद ऐसी तकरार हुई कि पति और पत्नी अलग-अलग रहने लगे। रिश्ता टूटने की नौबत आ गई थी, लेकिन छह साल बाद दोनों में फिर से समझौता हुआ और वे साथ रहने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
पति-पत्नी (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 6 साल पहले घर से निकाली गई पत्नी और पति के बीच कई बार की वार्ता के बाद रिश्तों पर जमी बर्फ पिघल गई। मतभेद भुलाकर दंपती साथ रहने को राजी हो गए। उनके बीच समझौता होने पर दंपती को समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर विदा कर दिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिस्तर पर शौहर की हैवानियत: सोते हुए किया घिनौना काम...दर्द में तड़पती रही पत्नी, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

ये है मामला 

मामले के अनुसार जिला कन्नौज के थाना छिबरामऊ के लोधापुर के रहने वाले सुरेश ने पुत्री अल्पना की शादी बंटी निवासी घिरोर रोड कुरावली के साथ 2015 में की थी। अल्पना का आरोप था कि शादी के बाद सोने की जंजीर, फ्रिज, भैंस की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोगों ने 2017 में मारपीट करके घर से निकाल दिया। सुरेश ने थाना घिरोर में शिकायत की।

ये भी पढ़ें - UP: एटा सीएमओ और महिला कर्मचारी का कनेक्शन सच या झूठ? सोशल मीडिया पर फजीहत; अब समझौते के प्रयास

परामर्श केंद्र में हुआ समझौता

पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो उसने एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा दायर किया। एसीजेएम कोर्ट से मामला सुलह समझौते के लिए परिवार परामर्श केंद्र में भेजा गया। परामर्श केंद्र से भेजे गए नोटिस के बाद बंटी और अल्पना उपस्थित हुए। उनके बीच कई दौर की वार्ता हुई। पति-पत्नी के गिलेशिकवे दूर हुए। अल्पना मतभेद भुलाकर साथ रहने को राजी हो गई। बंटी ने भी परेशान नहीं करने की बात कही। समझौता होने पर उनको विदा करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राखी बंधवाने जा रहे थे दंपती: कार को तीन किमी तक घसीटता ले गया ट्रक, पुलिस ने रोका; दृश्य देख कांप गए लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें