भोगांव। जवाहर नवोदय विद्यालय में नए सत्र में प्रवेश के लिए अब 22 अप्रैल तक अभ्यर्थी अपने अभिलेख चेक करा सकते हैं। बुधवार तक केवल 70 फीसदी अभ्यर्थियों न अपने अभिलेखों का परीक्षण कराया।
सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6 की 80, कक्षा 7 की 10 तथा कक्षा 9 की 19 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रचलित है। सभी चयनित विद्यार्थियों को विद्यालय पहुंचकर अपने अभिलेखों का परीक्षण कराना है। प्राचार्य राजेश कुमार यादव ने बताया कि 22 अप्रैल तक सभी के मूल अभिलेख जमा करा लिए जाएंगे। 23 अप्रैल से कक्षाएं विधवत चलेंगी। इस दौरान उप प्राचार्य ऋषि पाल सिंह, मो. तारिक, प्रमोद कटियार, हर्षित सचान, रितु राय, बेदपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।