फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताजमहल का दीदार अब रात 11 बजे तक...कृत्रिम प्रकाश से होगा रोशन, केंद्र को भेजा गया पत्र

Mon, 25 Nov 2024 08:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

ताजमहल का दीदार रात 11 बजे तक कर सकेंगे। आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल के सुझाव पर पर्यटन मंत्री ने केंद्र को पत्र भेजा है। ताज के रात में खुलने से आगरा में रात्रि प्रवास बढ़ेगा, जिससे पर्यटन उद्योग को फायदा होगा। 
 
विज्ञापन
चांदनी रात में ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस तरह पूर्णिमा पर रात्रि दर्शन के लिए ताजमहल खुलता है। उसी तरह प्रतिदिन ताजमहल को रात 11 बजे तक कृत्रिम प्रकाश में खोला जाए। इससे आगरा में पर्यटकों का रात्रि प्रवास बढ़ेगा। स्थानीय कारोबार व व्यापार को भी प्रोत्साहन मिलेगा। यह सुझाव भाजपा सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को भेजा था। जिसे जयवीर सिंह ने अब केंद्र को भेजा है।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने सुझाव भेजा था कि आगरा एकमात्र ऐसा शहर है जहां तीन विश्वदाय स्मारक हैं। लाखों पर्यटक हर साल ताजमहल देखने आते हैं। परंतु, रात्रि प्रवास नहीं करते। ऐसे में ताजमहल को पूर्णिमा की भांति प्रतिदिन रात 11 बजे तक खोला जाए।

रात में ताजमहल खुलने से पर्यटकों का रात्रि प्रवास बढ़ेगा। सुझाव पर सहमति जताते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने पत्र भेजा है। रात 11 बजे तक कृत्रिम प्रकाश में ताजमहल खोलने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें