कासगंज। थैलेसीमिया मरीजों को जल्द ही अपने ही जनपद में जांच कराने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जिला अस्पताल में व्यवस्था हो गई है। अब मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेेगा।जिले में थैलेसीमिया के मरीजों की जांच की सुविधा नहीं होने से उन्हें अन्य जनपदों में जाकर जांच करानी पड़ती थी। अब इन मरीजों की जांच जिला अस्पताल पर ही हो सकेगी। जांच के लिए अस्पताल में एलाइजा रीडर और केमिकल की व्यवस्था हो गई है। इससे स्थानीय मरीजों का बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही जांच में बीमारी की पुष्टि होने पर समय से इलाज मिल सकेगा।
क्या है थैलेसीमिया बीमारी:
चिकित्सक डॉ. आनंद स्वरूप ने बताया कि थैलेसीमिया रक्त से जुड़ी एक आनुवांशिक बीमारी है। इस बीमारी में आरबीसी तेजी से नष्ट होने लगते हैं और नई कोशिकाएं नहीं बन पाती हैं। इससे शरीर में खून की कमी होने लगती है।