फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लोहामंडी के मंदिर पर हमला, तोड़फोड़ व चोरी

Tue, 21 Apr 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्रमुख कैथोलिक चर्च सेंट मेरीज में माता मरियम और प्रभु यीशु समेत चार मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने का मामला अभी गर्म ही है। तभी एक बार फिर फजा बिगाड़ने की कोशिश हुई। लोहामंडी के सैय्यद पाड़ा स्थित 50 साल पुराने महादेव मंदिर पर सोमवार शाम को देवी पार्वती की मूर्ति खंडित कर दी। हमलावर चांदी के  तीन मुकुट और बांसुरी ले गए। क्षेत्र में तनाव फैल गया। हंगामा कर रही भीड़ की पुलिस से भी नोंकझोंक हुई।
विज्ञापन

लोहामंडी का सैय्यद पाड़ा (कारवान गली) मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। यहां 1964 में जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर की स्थापना हुई थी। इसमें खटीक और कोली समाज के लोग पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिर में शिव परिवार के अलावा देवी दुर्गा, हनुमान जी आदि की प्रतिमाएं हैं। सोमवार शाम तकरीबन पांच बजे मंदिर में दो बालकों ने घुसने का प्रयास किया। एक घंटे बाद तीन-चार युवक घुस आए। उनके ईंट प्रहार से देवी पार्वती की मूर्ति गिरकर तीन टुकड़े हो गई। शिवलिंग के कुंड पर भी प्रहार किए। पुजारी करन सिंह के भतीजे परमानंद ने जब हमलावरों को भागते देखा तो शोर मचाया। अंदर गए तो मूर्ति खंडित देख वे सन्न रह गए। आरती से पहले हुई घटना से वहां भीड़ जुट गई।
कुछ ही देर में एसपी सिटी समीर सौरभ, सीओ लोहामंडी सलमान ताज पाटिल समेत कई थानों की पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई। लोगों को समझाबुझाकर खंडित मूर्ति पुलिस अपने साथ ले जाने लगी तो फिर हंगामा-नारेबाजी शुरू हो गई। महिलाएं भी भड़क गईं। उनका कहना था कि हमलावरों को पकड़ने की जगह पुलिस मूर्ति को हटाकर मामला खत्म कराना चाहती है। अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और नई मूर्ति की स्थापना का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया। लोगों का कहना था कि हमलावर राधा-कृष्ण और दुर्गा माता की मूर्ति के मुकुट और बांसुरी भी ले गए। उन्होंने इसे आस्था पर हमला बताते हुए पंचायत का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें