फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म पद्मावती के विरोध में अब दिल्ली की सड़कों पर होगा प्रदर्शन

Sun, 24 Dec 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पद्मावती का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिल्म पद्मावती के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता छह फरवरी को दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को एकत्रित करने की जिम्मेदारी डा. जगदीश सिंह तोमर को दी गई है। उन्हें प्रदेश संगठन में संरक्षक का दायित्व दिया गया है। 
विज्ञापन


यूथ हॉस्टल में रविवार को प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी दलबीर सिंह सिसौदिया ने कहा कि नौ फरवरी को फिल्म रिलीज होने की संभावना है, लेकिन राजपूत ऐसा नहीं होने देंगे। 

प्रदेश अध्यक्ष ठा. करन सिंह ने बताया कि फिल्म का विरोध करने पर संस्था के शीर्ष संस्थापक लोकेंद्र सिंह कलवी को कराची से धमकियां मिल रहीं हैं। अंदेशा है,फिल्म में डी कंपनी का पैसा लगा हुआ है।
विज्ञापन


प्रदेश संयोजक अखिलेंद्र प्रताप सिंह, ठा. अजय सिंह तोमर, जयपाल सिंह, शिवकुमार तोमर, अर्जुन सिंह, सुल्तान सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदीप सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

बीजेपी ने चुनावी मुद्दा बनाकर उठाया फायदा

बीजेपी - फोटो : अमर उजाला
दलबीर सिंह ने कहा कि भाजपा गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव से पहले फिल्म का विरोध कर रही थी लेकिन अब उनके बयान कुछ और कह रहे हैं। जाहिर है कि उन्होंने चुनावों में राजपूतों के वोट पाने के लिए विरोध का राग अलापा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें