रोजगार मेला लगा है, कौन सी कंपनी, कितनी रिक्तियां हैं। इसकी जानकारी के लिए सेवायोजन कार्यालय आने की जरूरत नहीं। ये सब जानकारी विभाग की आधिकारिक पोर्टल sewayojn.up.nic.in पर मिलेगी। ऐसा होने से अभ्यर्थी को किराए-भाड़े में खर्च होने वाली धनराशि बचेगी।
अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर रोजगार मेले, किस तिथि को मेला लगेगा, कौन सी कंपनी है, किस क्षेत्र में कार्य करती है, मुख्यालय समेत किन-किन शहरों में है। कंप्यूटर पर ये जानकारी पाने के बाद अभ्यर्थी को नौकरी पसंद आने पर ही कार्यालय आएगा।
इससे उसको कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे और आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा। अपर सांख्यिकी अधिकारी रामखिलाड़ी ने बताया कि पोर्टल पर सभी जानकारी अपलोड की जाती हैं।