फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब संजीव और गागा पर चौथ वसूली का केस

Mon, 18 Jul 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
भरतपुर हाउस फायरिंग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
राजकुमार के भाई ने दर्ज कराई एक और एफआईआर 

भरतपुर हाउस गोलीकांड में मारे गए राजकुमार लालवानी की हत्या के आरोपी संजीव रस्तोगी और स्वदेश वर्मा उर्फ गागा समेत छह लोगों के खिलाफ अब चौथ वसूली का केस दर्ज किया गया है। तहरीर राजकुमार के भाई सुंदर लालवानी ने दी। इसमें संजीव रस्तोगी, अनु रस्तोगी, स्वदेश वर्मा, अशोक वर्मा, अजय जैन और अनिल शर्मा नामजद कराए गए हैं। आरोप है कि गागा और संजीव ने राजकुमार की हत्या से 35 दिन पहले उनकी एक करोड़ 15 लाख कीमत की छह प्रोपर्टी के बैनामे अपने और अपनी पत्नियों के नाम कराए थे। दबाव बनाकर यह पूरी रकम उनके खाते से निकाल ली गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद यह केस दर्ज किया है।
सुंदर लालवानी ने प्रोपर्टी के बैनामे का रिकार्ड और बैंक की इस्टेटमेंट भी पुलिस को सौंपा है। बता दें, राजकुमार की हत्या की रिपोर्ट भी सुंदर ने दर्ज कराई थी। इसमें संजीव, गागा आरोपी हैं। उधर, पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस इस केस को दर्ज करना नहीं चाह रही थी। आला अफसरों के पास मामला पहुंचा, तब रिपोर्ट लिखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधू सेना ने दिया सात दिन का अल्टीमेटम
आगरा। सिंधू समाज के संगठन राष्ट्रीय सिंधू सेना ने राजकुमार लालवानी की हत्या में नामजद संजीव रस्तोगी और स्वदेश वर्मा उर्फ गागा की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर सात दिन के भीतर गिरफ्तारी नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय हिंगुरानी, प्रदेश अध्यक्ष अशोक पारवानी, शहर अध्यक्ष जय प्रकाश धर्मानी, मीडिया प्रभारी जगदीश झुम्मानी समेत काफी लोग भरतपुर हाउस में राजकुमार लालवानी की कोठी पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें