फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार मिलेगी ये सहूलियत

Mon, 31 Jul 2017 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
श्रीकृष्‍ण जन्मस्‍थान
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्‍था की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी  नहीं होने दी जाएगी। खासकर पार्किंग और क्लॉक रूम की विशेष व्यवस्‍था की जा रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि इस बार 15 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम मथुरा समेत देशभर में मचेगी। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु योगीराज श्रीकृष्ण की जन्मस्थली में आते हैं। हर बार कृष्ण भक्तों को पार्किंग में वाहन खड़ा करने के बाद सामानघर तलाशने के लिए भटकना पड़ता था। 

जन्मस्‍थान के एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि इस बार शहर में बनाई जाने वाली 16 पार्किंगों पर ही श्रद्धालु सामान रख सकेंगे। इसके अलावा नई पार्किंग के स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। अभी तक जन्मस्थान के मुख्यद्वार की पार्किंग, पोतराकुंड वीआईपी, हाईवे पर राधावैली के सामने, रामलीला ग्राउंड, नरसी विलेज मसानी पर पार्किंग की सुविधा है।  
विज्ञापन


इसके अलावा राम अग्रवाल का खाली प्लाट, कल्याण करोति के समीप आरएसएस कार्यालय, पीएमवी पालीटेक्निक, मैथोडिस्ट हास्पिटल, मथुरा-वृंदावन मार्ग पर आरके ज्वैलर्स का प्लाट, धौलीप्याऊ रेलवे ग्राउंड, सेठ बीएन पौद्दार कालेज ग्राउंड, रामलीला ग्राउंड सदर बाजार, क्लैंसी इंटर कालेज मैदान, नया बस अड्डा के सामने, कृष्णानगर में फायर सर्विस स्टेशन।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें