फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कछेला शेरपुर में वित्तीय अनियमितता पर डीएम ने प्रधान को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम पंचायतों में लगातार अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसी ही वित्तीय अनियमितता और निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला कछेला शेरपुर में सामने आया है। जिलाधिकारी ने अनियमितताओं पर ग्राम प्रधान को नोटिस भेजा है। मामले की जांच के निर्देश डीपीआरओ को दिए हैं।
विज्ञापन

कछेला शेरपुर ग्राम पंचायत में अनियमितता की शिकायत को डीएम हर्षिता माथुर ने गंभीरता से लिया। ग्राम प्रधान पर आरोप है कि ग्राम प्रधान ने 5 लाख रुपये की धनराशि अपनी पत्नी के नाम पर हस्तांतरित कर दी। वहीं, कागजों में हैंडपंप के रीबोर का काम दिखा दिया गया। जांच पर मौके पर हैंडपंप भी नहीं मिला। ग्राम पंचायत के अन्य कार्यों पर अनियमितता का संदेह बढ़ गया है, जिससे अब सभी कार्य जांच के घेरे में हैं। ग्राम पंचायत के कार्यों की विस्तृत जांच के निर्देश डीएम ने दिए। इन निर्देशों के बाद डीपीआरओ जांच कर रहे हैं। अभी जांच की प्रक्रिया चल रही है। ग्राम प्रधान ने भी अभी तक नोटिस का जवाब नहीं दिया है।
कछेला शेरपुर के ग्राम प्रधान पर वित्तीय अनियमिता और कार्यों में अनियमितता करने का आरोप है। जिसकी जांच की जा रही है। ग्राम प्रधान को नोटिस भेजा गया है। ग्राम प्रधान ने अभी तक जवाब नहीं दिया है। हर्षिता माथुर, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें