कासगंज। इंस्पायर अवार्ड योजना के अर्न्तगत हुई विज्ञान प्रदर्शनी संबंधी बैठक में 17 विद्यालयों के प्रधानाचार्य अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने इन विद्यालयों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
डीआईओएस सूर्य प्रताप सिंह, जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डाॅ. जयंत गुप्ता और एबीएसए प्रीति गोयल ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।
डीआईओएस ने कहा कि 25 जुलाई को जनेश्वर मिश्र सभगार जिला पंचायत एटा में प्रदर्शनी का आयोजन होगा। सभी बाल वैज्ञानिक गुणवत्ता एवं नवाचार युक्त मॉडलों का प्रदर्शन करें। बाल वैज्ञानिकों को प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिए एस्कॉर्ट शिक्षक/ शिक्षका के साथ भेजने के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर दिया।
इस अवसर पर राजेश चौधरी, सुरेंद्र कुमार, राजकुमार, एचपीएन दुबे, अभिषेक पांडे, प्रधानाचार्य आलोक जौहरी, एसआरजी सुदेश वर्मा, दीप राज माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद