फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक अपलोड न करने पर 89 कॉलेजों को मान्यता प्रत्याहरण का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अधिकारियों की लगातार चेतावनी के बाद भी जिले के कई स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने छात्र-छात्राओं के अंक अपलोड करने में रुचि नहीं ली है। निर्धारित तिथि निकलने के बाद भी अंक अपलोड न करने वाले 89 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को जिला विद्यालय निरीक्षक ने मान्यता प्रत्याहरण का नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ और 10 के छात्र-छात्राओं को अर्द्धवार्षिक परीक्षा और कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक अपलोड करने के लिए 20 दिसंबर की तिथि निर्धारित की थी। 20 दिसंबर तक जब कॉलेजों से अंक अपलोड नहीं हो सके तो तिथि बढ़ाकर 24 दिसंबर कर दी गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने अंक अपलोड कराने के लिए ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की लेकिन नोडल अधिकारियों के निर्देश के बाद भी जिले के 89 कॉलेजों ने छात्र-छात्राओं के अंक अपलोड नहीं किए। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने इसे विभागीय लापरवाही मानते हुए संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करते हुए मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने कहा है कि नोटिस मिलते ही प्रधानाचार्य अपने जवाब के साथ उनके कार्यालय में उपस्थित हों। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि वेबसाइट खुलने पर छात्र-छात्राओं के अंक अपलोड कराए जाएं। यदि छात्र-छात्राओं के अंकअपलोड नहीं हो पाते हैं और उनका भविष्य संकट में पड़ता तो संबंधित प्रधानाचार्य ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें