फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सड़ में विकास कार्यों के नाम पर नौ लाख का घोटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सरकारी धनराशि का घोटाला करने वाली ग्राम पंचायतों की लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है। हाल ही में आई एक जांच रिपोर्ट में करहल की ग्राम पंचायत सड़ में लाखों का फर्जीवाड़ा सामने आया है। लाखों के इस घोटाले में ग्राम प्रधान को मुख्य विकास अधिकारी की संस्तुति पर जिलाधिकारी ने अधिकार सीज करने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सड़ के गांव नगला वीरे निवासी महेश सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि उनकी ग्राम पंचायत में बड़े पैमाने पर सरकारी कार्यों के नाम पर घोटाला किया गया है। शिकायती पत्र के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी ने दो सदस्यीय समिति गठित कर जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी।
इसमें उप निदेशक कृषि डीवी सिंह और अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग किशनी को शामिल किया गया था। दोनों अधिकारियों ने गांव जाकर विकास कार्यों की जांच की तो बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। ग्राम प्रधान ने ऐसे कार्यों का भुगतान निकाल लिया जो कराए ही नहीं गए थे। इसमें अलग-अलग 12 कार्य शामिल थे। इन कार्यों के नाम पर कुल नौ लाख रुपये का फर्जी भुगतान किया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी थी। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने जिलाधिकारी को फाइल प्रधान के अधिकार सीज करने की संस्तुति के साथ भेजी थी।
इस पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान उदयवीर सिंह को पंचायती राज अधिनियम की धारा 95जी के तहत अधिकारी सीज का नोटिस जारी किया है। 15 दिन में प्रधान को नोटिस का जवाब साक्ष्य समेत देना होगा। ऐसा न करने पर प्रधान के अधिकार सीज कर तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी जाएगी।
अलग-अलग कार्यों के नाम पर निकाली धनराशि
प्रधान ने ग्राम पंचायतों में अलग-अलग कार्यों के नाम पर धनराशि निकाली, ताकि किसी को शक न हो। इसमें गांव की इंटरलॉकिंग गलियां, नाली निर्माण के साथ-साथ मिट्टी भराव और स्कूल में टाइल्स आदि कार्य शामिल हैं। जांच समिति को ये कार्य नहीं मिले।
शिकायत के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी ने जांच समिति गठित की थी। जांच समिति ने नौ लाख के फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दी है। इसी के आधार पर प्रधान को उनके अधिकार सीज करने का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें