कासगंज। शहर के आवास-विकास से बस स्टैंड की ओर कांवड़ मार्ग पर गंदगी मिलने पर नगरपालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक ने दो सफाई नायकों को नोटिस दे दिया। साथ ही दो दुकानों के पास गंदगी मिलने पर साफ-सफाई रखने की सलाह दी।
मुख्य सफाई निरीक्षक ब्रहमपाल सिंह ने शुक्रवार को कांवड़ मार्ग पर का निरीक्षण किया। इस दौरान डिवाइडर पर गंदगी मिलने पर सफाई नायक नईम और राहुल को नोटिस दे दिया गया। सब्जी विक्रेता प्रमोद व नवीन की दुकान के पास गंदगी मिलने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया ।