फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आधारभूत सुविधाओं की गलत फीडिंग पर 168 कॉलेजों को नोटिस जारी

Mon, 28 Apr 2025 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर गलत जानकारी फीड़ करने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के 168 कॉलेजों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित काॅलेजों के प्रधानाचार्यों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने विधान परिषद सदस्यों के साथ मार्च में बैठक की थी। इस बैठक के दौरान पाया गया कि प्रदेश भर में कई कॉलेज संचालकों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर गलत जानकारी दी है। इसमें मैनपुरी के भी 168 कॉलेज शामिल हैं। मुख्यमंत्री को विधान परिषद सदस्यों ने बताया कि कई कॉलेजों ने आधार भूत सुविधाओं में वर्ष 2024 के दौरान जो विवरण भरा था उसमें और वर्ष 2025 में जो विवरण दर्ज कराया है उसमें अंतर है। कई कॉलेजो में 2024 में दर्ज कक्ष संख्या कम हो गई है ऐसा कैसे संभव है कि एक साल में ही कक्ष संख्या कम हो जाए। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने सूची में शामिल संबंधित काॅलेजों से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है कि 2024 और 2025 के विवरण में अंतर कैसे आ गया। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे दो दिन में स्पष्टीकरण दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें