मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों के शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक विभागीय आदेशों को धता बता रहे हैं। शासन के निर्देश पर चल रहे निष्ठा कार्यक्रम के प्रशिक्षण में न पहुंचने वाले विकास खंड के तीन प्रधानाध्यापकों, छह सहायक अध्यापकों, सात शिक्षामित्रों व एक अनुदेशक को खंड शिक्षाधिकारी मैनपुरी ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए निष्ठा कार्यक्रम के तहत शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 20 फरवरी से द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू हो गया। द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के दौरान मैनपुरी बीआरसी केंद्र पर विकास खंड के तीन प्रधानाध्यापक, छह सहायक अध्यापक, सात शिक्षामित्र व एक अनुदेशक नहीं पहुंचे। इस बात पर खंड शिक्षाधिकारी मैनपुरी रामशंकर कुरील ने लोगों को नोटिस जारी करते हुए तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है।
इन्हें जारी हुआ नोटिस
सीमा पांडेय शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय अंगौथा, नीरूवाला जैन सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय मकरंदपुर, मंजेश कुमारी सहायक अध्यापक कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय टिंडौली, सुनीता देवी शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय अडूपुर, अल्का शबनम विल्सन प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर, अरविंद सिंह शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय हरचंदपुर, मुकेश त्रिपाठी प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय जसरऊ, शिल्पा सागर शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय भोजपुरा, सविता पाल प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय नगला देहात, सुरभि चौहान शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय औडण्य मंडल, सीमा सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय दलीपपुर, नेहा हजेला सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर, पूजा सहाय सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर सथनी, राकेश कुमार सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय औडण्य पडरिया, आरती चौहान शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यायल दूल्हापुर ओमहरि शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय झंडाहार, अलका चौहान अनुदेशक उच्च प्राथमिक विद्यालय कपूरपुर।
शासन के निर्देश पर यह प्रशिक्षण कराया जा रहा है। जो शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक उपस्थित नहीं हुए उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण आने के बाद उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
रामशंकर कुरील, खंड शिक्षाधिकारी