फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 स्वास्थ्यकर्मियों को संविदा समाप्ति का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में तैनात संविदा स्वास्थ्यकर्मियों पर एक बार फिर से संविदा समाप्ति की तलवार लटक गई है। सीएमएस ने 46 कर्मचारियों की संविदा समाप्ति के लिए नोटिस जारी कर दिया है। 31 दिसंबर को इनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वर्ष 2014 में 60 कर्मचारियों की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के तहत यूपीएचएसएसपी के माध्यम से पैरामेडिकल स्टाफ के रूप में तैनाती की गई थी। 14 कर्मचारियों की सेवाएं पूर्व ही समाप्त की जा चुकी हैं, जबकि 46 कर्मचारियों की सेवाएं 31 दिसंबर को समाप्त किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। सीएमएस ने कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के लिए मंगलवार को पत्र जारी कर दिया। पत्र में कहा गया है कि निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के निर्देश पर उनकी संविदा 31 दिसंबर को समाप्त की जाती है। वे 31 दिसंबर के बाद अस्पताल में सेवाएं देने न आएं। सीएमएस ने सभी को सामूहिक रूप से सेवा समाप्ति का नोटिस भी जारी कर दिया।
बैठक कर जताई नाराजगी
सीएमएस का पत्र जारी होने के बाद मंगलवार को संविदा कर्मचारियों ने जिलाध्यक्ष शिव कुमार की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में शासन के निर्णय पर विरोध जताया गया। कहा गया कि वे लोग पिछले पांच साल से यहां सेवाएं कर रहे थे। उनसे बार-बार कार्य कराया जाता है और फिर संविदा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया जाता है। पैरामेडिकल स्टाफ ने इस मामले में कोर्ट जाने की भी धमकी दी। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष शिव कुमार, अंजना राठौर, पारुल पांडेय, राखी, उर्मिला यादव, लक्ष्मी देवी, विनोद कुमार, जुगल किशोर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो महीने से नहीं मिला है मानदेय
संविदा पर तैनात 30 स्टाफ नर्स, तीन एक्सरे टेक्नीशियन, चार वार्ड आया, एक फिजियोथेरेपिस्ट, चार लैब टेक्नीशियन सहित कुल 46 के स्टाफ को दो महीने से मानदेय भी नहीं मिला है। संविदा कर्मचारियों ने मानदेय भी दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

निदेशक एनएचएम के निर्देश पर संविदा कर्मचारियों को संविदा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। आगे जो भी आदेश मिलेंगे उनका पालन किया जाएगा।
डॉ. आरके सागर, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें