आगरा के सिकंदरा के मोहम्मदपुर में वृद्धा की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कराने के बाद उनकी लाखों रुपये की जमीन हड़प ली गई। एडीए ने जमीन के कुछ हिस्से का अधिग्रहण किया था। आरोपी ने वह रकम भी ले ली। पुलिस ने सुशील गोयल, प्रदीप बंसल सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।