फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पासपोर्ट सत्यापन ही नहीं यातायात चालान से बचाने के लिए भी पुलिस ने मांगी रिश्वत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर 7839860813 जारी किया है। इसमें 24 घंटे में 16 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें 9 शिकायतें पुलिस विभाग की हैं। किसी पुलिसकर्मी ने पासपोर्ट सत्यापन में 2000 रुपये ले लिए तो किसी ने यातायात के चालान से बचाने के लिए रकम मांगी। केस से नाम निकालने के लिए भी रुपये मांगे गए हैं। सभी मामलों में जांच के आदेश किए गए हैं। पुलिस आयुक्त ने बताया कि भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर जारी करने का असर दिखा है। लोग काॅल कर बता रहे हैं। शिकायत दर्ज करने के लिए एक पुलिसकर्मी को लगाया गया है। शिकायतकर्ता का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जा रहा है। इसकी रिकार्डिंग भी की जा रही है। हेल्पलाइन नंबर जारी करने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला गया है। इसे 40 लाख से अधिक लोगों ने देखने के साथ ही शेयर भी किया है। इन शिकायतों की सक्षम अधिकारी से जांच कराई जाएगी। शिकायतकर्ता और पुलिसकर्मियों को भी बुलाया जाएगा। बयान दर्ज करने के बाद रिपोर्ट ली जाएगी। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर पुलिसकर्मियों पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


ये रहीं प्रमुख शिकायतें
- एक शिकायत वर्ष 2021 में दर्ज हुए मुकदमे की थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उनके मुकदमे में विवेचक ने नाम निकाल दिए। नाम निकालने के लिए फरवरी 2025 में रिश्वत ली गई है। इसमें कार्रवाई की मांग की।
- एक शिकायत पासपोर्ट सत्यापन से संबंधित थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। सत्यापन के लिए आवेदन पुलिस के पास पहुंचा। पुलिसकर्मी ने 2000 रुपये ले लिए।
विज्ञापन

- चार शिकायतें यातायात पुलिस से संबंधित थीं। इसमें भगवान टाॅकीज और शमसाबाद रोड के पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाए गए। कहा गया है कि पुलिसकर्मियों ने चालान काटने के लिए 200 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की मांग की। नहीं देने पर चालान काटे। कुछ को छोड़ भी दिया।
- तीन अन्य शिकायतें थीं। इनमें एक व्यक्ति ने काॅल कर कहा कि वह शराब पी रहा था। 112 के पुलिसकर्मी आए। उन्होंने वीडियो बना लिया। इसके बाद 300 रुपये की मांग की। कहा कि रुपये नहीं दोगे तो कार्रवाई कर दी जाएगी। वह डर गया। रकम दे दी।


जिले से बाहर की भी शिकायतें
पुलिस के भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर पर केवल कमिश्नरेट ही नहीं, नगर निगम, आगरा विकास प्राधिकरण और वन विभाग की भी शिकायत की जा रही है। लोगों को बताया गया कि वह रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन और विजिलेंस में कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी से मिलें। यह नंबर पुलिसकर्मियों की शिकायत के लिए है। वहीं जिले से बाहर की भी शिकायत मिली हैं। इनमें हाथरस, फिरोजाबाद भी शामिल हैं। लोगों को बताया कि यह नंबर स्थानीय स्तर पर शिकायत के लिए जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें