फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हॉस्पीटल नहीं, मौत के घर: फायर एनओसी तो छोड़िए...यहां डॉक्टर तक नहीं, ओटी में भी मिले जंग लगे उपकरण

Wed, 27 Nov 2024 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्लोबल हॉस्पिटल में छापा मारा। यहां मरीज भर्ती पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही आशीर्वाद हॉस्पिटल में स्वीकृत बेड से ज्यादा मिले, जिसके बाद इस अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है। 

 
विज्ञापन
आगरा के अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यमुनापार शाहदरा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में छापा मारा। यहां डॉक्टर नहीं थे, ऑपरेशन थिएटर में गंदगी थी। जंग लगे उपकरण मिले। मरीज भर्ती पर रोक लगाते हुए इसे बंद कराने की संस्तुति की गई है। आशीर्वाद हॉस्पिटल में स्वीकृत से ज्यादा बेड मिले। इनके संचालक को नोटिस दिया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्लोबल हॉस्पिटल पर छापा मारा था। हॉस्पिटल में तीन मरीज भर्ती मिले। मौके पर कोई डॉक्टर नहीं था। संचालक उमाशंकर नहीं बता सके कि कौन डॉक्टर इलाज करते हैं। वार्ड में 15 बेड थे, जबकि छह बेड की मंजूरी थी। ऑपरेशन थियेटर में गंदगी थी। बाॅयोमेडिकल पड़ा हुआ था। ऑपरेशन करने वाले उपकरण बिखरे पड़े था, कुछ में जंग लगी हुई थी। यहां अग्निशमन विभाग से एनओसी भी नहीं थी। फायर उपकरण भी नहीं लगे हुए थे।


उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीज भर्ती पर रोक लगा दी है। मरीज शिफ्ट करने को भी कहा है। टीम ने इसके बंद करने की रिपोर्ट दी है। हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त करेंगे। आशीर्वाद हॉस्पिटल में मौके पर डॉक्टर नहीं मिले। आधा घंटे बाद पैनल में शामिल अन्य डॉक्टर आए। दूसरी मंजिल पर बने वार्ड में 15 बेड समेत अस्पताल में 26 बेड संचालित पाए गए। 10 बेड ही स्वीकृत हैं। अतिरिक्त बेड हटाने के निर्देश देते हुए नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें