फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन जा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, नहीं तो हो सकती है परेशानी

Fri, 19 Jan 2018 09:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
वाहन
विज्ञापन
वृंदावन में चार पहिया और बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश शनिवार सुबह से नहीं होगा। पुलिस द्वारा यह व्यवस्था वसंत पंचमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में होने वाली भीड़ को देखते हुए की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस की व्यवस्था के अनुसार मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों को सौ सैय्या संयुक्त जिला अस्पताल, छटीकरा की ओर से आने वाले वाहन रुक्मिणी विहार पार्किंग पर रोके जाएंगे। 

यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले वाहनों को दारुक पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएगा। कोतवाली पुलिस ने अधिकारियों से वसंत पंचमी पर मंदिरों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 22 जनवरी को वसंत पंचमी मनाई जाएगी। इसी दिन बांकेबिहारी मंदिर में दोपहर शृंगार आरती के बाद गुलाल उड़ने के साथ ही वृंदावन के सभी मंदिरों में होली का आगाज हो जाएगा। 

मंदिर सेवायत प्रणव गोस्वामी ने बताया कि शृंगार आरती के बाद ठाकुर बांकेबिहारीजी महाराज वसंती पोशाक धारण कर प्रतीकात्मक रूप से भक्तों संग गुलाल की होली खेलते हैं। 

उन्होंने बताया कि वसंत पंचमी से ही ब्रज में 40 दिन का होली उत्सव प्रारंभ हो जाता है। उन्हाेंने बताया कि मंदिर को रंगबिरंगे गुब्बारों से सजाया जाएगा। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर में वसंत पंचमी की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें