शादी का झांसा देकर आरोपी तीन साल तक किशोरी से शारीरिक शोषण करता रहा। बालिग होने पर जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो मारपीट की।
थाने में शिकायत किए जाने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। शुक्रवार को पीड़िता ने एएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एएसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पड़ोसी युवक पर तीन वर्ष तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2014 में जब वह नाबालिग थी तब पड़ोसी युवक ने उसे शादी का झांसा दिया।