फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारस्परिक स्थानांतरण पर आने वाले शिक्षकों को नहीं हो सके विद्यालय आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पारस्परिक स्थानांतरण के तहत स्थानांतरित होकर आने वाले 45 शिक्षकों को अभी तक विद्यालयों का आवंटन नहीं हो सका है। विभाग विद्यालय आवंटन के लिए शासन की गाइडलाइन का इंतजार कर रहा है। विद्यालय आवंटन न हो पाने से शिक्षक कार्यालय पर ही अपने हस्ताक्षर कर ड्यूटी पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद शासन से पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण को अपनी मंजूरी दी गई थी। इस प्रक्रिया के तहत जिले के 45 शिक्षकों को अपने मनमाफिक जनपद में जाकर नौकरी करने के लिए 5 मार्च को विभाग ने रिलीव कर दिया। जिन जनपदों में यहां से शिक्षक स्थानांतरित होकर गए वहां से इतने ही शिक्षकों ने 5 मार्च को अपनी ज्वाइनिंग ले ली।
जिन स्कूलों से शिक्षक स्थानांतरित होकर गए थे वहां पद रिक्त हो गए हैं, लेकिन अभी शासन से इन शिक्षकों को विद्यालय आवंटन के संबंध में अभी तक किसी प्रकार की गाइड लाइन जारी नहीं की है। जिससे शिक्षक 10 दिन से विद्यालयों के आवंटन को लेकर इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पारस्परिक स्थानांतरण के तहत जिले में आने वाले शिक्षकों के संबंध में अभी तक शासन से गाइड लाइन नहीं आई है। गाइड लाइन प्राप्त होते ही शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन कर दिया जाएगा। - अंजली अग्रवाल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें