बरौली अहीर में बनीं सुपरमार्केट की दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
आगरा शहर से बाहर और दुकान में तीन गुना इजाफा किए जाने के कारण मंडी समिति द्वारा बरौली अहीर में आठ करोड़ रुपये की लागत से तैयार सुपर मार्केट की एक भी दुकान नहीं बिकी है। आलम यह है कि निर्माण होने के डेढ़ साल बाद फिर आवेदन करने की सूचना जारी करने की तैयारी चल रही है।
बरौली अहीर क्षेत्र में समिति ने अपनी निधि से डेढ़ साल पूर्व सुपर मार्केट का निर्माण कराया था। इसमें 4 गुना 9 साइज की 30 दुकानें बनाई गईं हैं। मार्केट की खासियत है कि इसमें प्रतिबंधित वस्तुओं के अलावा किसी भी तरह का कारोबार डाला जा सकता है।
बनने के बाद प्रत्येक दुकान की कीमत करीब आठ लाख रुपये थी। इसमें केवल निर्माण लागत ही लगाई गई थी। बाद में सर्किल रेट जोड़कर 32 लाख रुपये कर दी गई। इसने लोगों को थोड़ा बहुत उत्साह भी काफूर कर दिया। ऐसे में समिति की बड़ी पूंजी मार्केट में फंस गई है। जिसे निकालने की कवायद चल रही है।