फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा उत्तर मध्य रेलवे का पहला ट्रेनिंग सेंटर

Fri, 20 Jan 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
दो डिपार्टमेंट के लिए प्रशिक्षण का काम हो जाएगा शुरू, पहले जीएम करेंगे निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे का पहला बहुआयामी ट्रेनिंग सेंटर गधापाड़ा में खोला जा रहा है। सेंटर में पहले चरण में तकनीशियनों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद यहां रेल ड्राइवर, गार्ड्स से लेकर रेलवे के अन्य उपक्रमों से संबंधित ट्रेनिंग दी जाएगी। शुक्रवार से इसकी विधिवत शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन


गधापाड़ा स्थित रेलवे के पुराने माल गोदाम की जमीन पर उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारी काफी समय से ट्रेनिंग सेंटर के रूप में विकसित करने में लगे हुए हैं। पिछले छह माह से ट्रेनिंग सेंटर में निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। यहां सिग्नल टेलीकॉम और टीआरडी (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) से संबंधित ट्रेनिंग देने का काम शुरू किया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि इसमें रेलवे की सिग्नल प्रणाली से संबंधित ट्रेनिंग देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही टीआरडी की ट्रेनिंग भी होगी। उत्तर मध्य रेलवे के अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग सेंटर का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसे पूरी तरह तैयार होने में दो से तीन साल लग जाएंगे। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना शनिवार की शाम को सेंटर का निरीक्षण करेंगे। आचार संहिता लगे होने के कारण इसका विधिवत शुभारंभ नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें