फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा सिटी कार से हो रही थी गैर प्रांत की शराब की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल,मैनपुरी। थाना पुलिस ने मनौना पुलिया के पास रविवार रात एक होंडा सिटी कार से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। कार से गैर प्रांत की शराब के साथ ही रेपर, ढक्कन, अपमिश्रित शराब भी मिली। मुकदमा दर्ज करने के बाद सोमवार को तस्करों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार चौहान को रविवार की देर रात क्षेत्र में सिरसागंज चौराहा के पास गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि एक होंडा सिटी गाड़ी इसमें तीन शराब तस्कर सवार हैं, गैर प्रांत की शराब की एक बड़ी खेप लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने तुरंत ही टीम को चेकिंग में लगा दिया। बघेरा पुल के पास पहुंचने पर उक्त होंडा सिटी कार नजर आ गई। प्रभारी निरीक्षक ने अमरोही चौकी पर बैरियर लगाकर गाड़ी को रोकने का वायरलेस किया। उधर पुलिस टीम गाड़ी के पीछे लग चुकी थी। मनौना पुलिया के पास पहुंचने पर होंडा सिटी सवार तस्करों ने बैरियर लगा देखा तो गाड़ी की स्पीड को बढ़ा दिया। बैरियर तोड़ते हुए गाड़ी कुछ दूरी तक गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई। इस बीच प्रभारी निरीक्षक व टीम ने घेराबंदी कर कार सवार तीनों तस्करों को हिरासत में ले लिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम श्यामवीर निवासी नगला देवी, प्रशांत यादव निवासी अहमदपुर और शैलेंद्र सिंह निवासी मीठेपुर थाना करहल बताया। तलाशी के दौरान कार से नौ पेटी अरुणाचल प्रदेश की शराब, तीन पेटी उत्तर प्रदेश मार्का, एक पेटी बगैर रेपर, दो प्लास्टिक की कैन में मिलावटी शराब, दो बोरियों में 111 क्वार्टर, रैपर, बारकोड चिट, दो किलो यूरिया बरामद हुआ। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत धाराओं में शराब तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं सोमवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें