13 दिसंबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच
12 दिसंबर को नामांकन के बाद 13 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जो नामांकन जांच में वैध पाए जाएंगे उनकी सूची जांच के बाद नामांकन कक्ष के बाहर चस्पा कर दी जाएगी। इसके बाद 14 दिसंबर को नामांकन वापसी का भी एक मौका दिया जाएगा।
कुरावली में नहीं बिका एक भी नामांकन पत्र
ब्लॉक सुल्तानगंज में शनिवार को ग्राम पंचायत सदस्य का एक नामांकन पत्र बिका। इसके साथ ही अब तक यहां बिके कुल ग्राम प्रधान के नामांकन पत्रों की संख्या 11 और ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्रों की संख्या तीन हो गई है। वहीं बेवर में दो और करहल में एक ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन अब तक बिके हैं। कुरावली में तीन ग्राम पंचायत सदस्यों के सापेक्ष शनिवार तक कोई नामांकन पत्र नहीं बिका।